ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लोकल बॉडी मिनिस्टर सरदार नवजोत सिंह सिद्धू ने बीआरटीएस प्रोजेक्ट का दौरा करने के लिए अमृतसर में पहुंचे | जहां उन्होंने कहा कि अकाली दल ने बीजेपी की सरकार के समय 400 करोड़ की लागत से बीआरटीएस प्रोजेक्ट तैयार किया गया था | उसको हम एक बार फिर से शुरू करने जा रहे हैं | जिसकी तारीख पहले हमने 1 सितंबर की थी | लेकिन इन कंपनियों को एक महीना और 10 दिन का समय ओर दिया है और हम अब इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से करेंगे |
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने रैली में MSP की लंबी चौड़ी बातें तो कही हैं | लेकिन इससे पंजाब के लोगों को कोई भी फायदा नहीं होने वाला क्योंकि यह लोग पहले से ही किसानों से ज्यादा पैसे वसूल लेते हैं और बाद में किसानों को कुछ नहीं देते साथ ही कहा नरेंद्र मोदी सिर्फ जुमले छोड़ने का काम करते है |
अक्टूबर से फिर से दौड़ेंगी अमृतसर में बीआरटीएस बसें
‘पढ़ने वाले छात्रों का नहीं लगेगा कोई भाड़ा’
‘सिटी बस के नाम पर की जाएंगी शुरूआत’


