CM मनोहर लाल और अनिल विज के बीच बढ़ी तकरार, ये है वजह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा पुलिस महकमे में तबादलों को लेकर गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी साफ देखी जा सकती है। विज ने अब सीएम को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा पुलिस महकमे में तबादलों को लेकर गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी साफ देखी जा सकती है। विज ने अब सीएम को पत्र लिखकर तबादलों के बारे में पूछा है। हाल ही में हरियाणा में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं लेकिन गृहमंत्री अनिल विज को इनकी जानकारी भी नहीं थी जिसके बाद अब अनिल विज ने सीएम से नाराजगी जाहिर करते हुए पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने रूल्स ऑफ बिजनेस का हवाला देते हुए जानकारी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि इस रूल के तहत गृहमंत्री को तबादलों की जानकारी दी जानी चाहिए।लेकिन नहीं दी गई। अनिल विज आईपीएस अधिकारियों के तबादलो को लेकर सहमत नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *