ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार के कांग्रेस मंत्रियों के साथ एक बैठक की,कांग्रेस नेता के घर पर हुई इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मलिक्कार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
वहीं बताया जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में कांग्रेस मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर चर्चा हुई साथ ही CAA और NRC के मुद्दे पर भी चर्चा कि गई। बतादे कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार CAA और NRC के इस बिल का विरोध कर रहे हैं।

