ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नया कैबिनेट बने अभी कुछ ही समय हुआ है और मंत्रियों के बीच खटास दिखना शुरू हो गई है। दरअसल, गृहमंत्री अनिल विज और सरकार में उप मुख्यमंत्री और जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला धान खरीद मामले में आमने सामने है। सूबे में धान खरीद घोटाले का मामला तूल पकड़ने लगा है।
दुष्यंत धान खरीद मामले में चोरी पर शक जाहिर होने और फिर राइस मिल पर एक्शन लेने पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ये बयान दे रहे हैं कि हरियाणा में राजस्व के लुटेरों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीँ प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज दुष्यंत से बिलकुल उल्टा घोटाला न होने और राईस मिलर्स को क्लीन चिट देने का काम कर रहे हैं।

