ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पीएम मोदी ने कहा कि एक्सपर्ट की सलाह के बाद सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लिया गया था | राजधानी और दुरंतो समेत अन्य किसी प्रीमियम ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है| अब इनमें से कुछ ट्रेनों का टिकट 20 से 60 रुपये तक सस्ता मिलेगा |
20 से 60 रुपये सस्ता मिलेगा प्रीमियम ट्रेनों का टिकट
GST परिषद ने IRCTC लाइसेंसी की तरफ से इन ट्रेनों में सर्व किए जाने वाले खाने और ड्रिंक्स के लिए जीएसटी 5 फीसदी कर दिया है | इससे इन ट्रेनों में खाना सस्ता हो गया है | साथ ही उन ट्रेनों का किराया भी कम हो गया है, जिनके किराये में ही खाने का चार्ज भी शामिल होता है |
खाने और ड्रिंक्स के लिए GST 5%
नई दरें सोमवार से लागू हो चुकी हैं | हालांकि आपको कितना फायदा मिलेगा, यह ट्रैवल क्लास और दूरी पर भी निर्भर करेगा |
