ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आंध्रप्रदेश के सीएम चंदरबाबू नायडू ने प्रांत में अंतरजाती विवाह पर बड़ा ऐलान किया। सीएम ने फैसला लेते हुए कहा कि सूबे में अंतरजाती विवाह करने पर नौजवानों को सरकार की तरफ से तोहफे के रूप में वित्तिय सहायता दी जाएगी।
सूबे सरकार की कैबिनेट की तरफ से इस योजना को मंजूरी देते हुए कहा कि 20 अप्रैल से इस योजना को सूबे भर में लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार की इस योजना के तहत दूसरी जाती में विवाह करवाने वाली SC वर्ग वाली लड़कियों को सरकार की तरफ से 75 हजार रूपए की राशि देने का ऐलान किया है।
इसके इलावा पिछड़े वर्ग की लड़कियों को किसी दूसरी जाती के युवक के साथ विवाह करवाने पर 50 हजार रूपए की राशि देने का भी फैसला किया गया है। सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना में अपाहिज युवक और युवती के साथ विवाह करने से विवाहित जोड़े को एक लाख रूपए की वित्तिय सहायता देने का भी ऐलान किया गया है।


