हरियाणा रोडवेज बसों का चक्का जाम, प्रदेश में 4 हजार रोडवेज बसों के थमें पहिए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं । आज प्रदेश में 4 हजार रोडवेज बसों का चक्का जाम रहेगा । इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं । आज प्रदेश में 4 हजार रोडवेज बसों का चक्का जाम रहेगा । इस हड़ताल के जरिए मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2017 को रद्द करने की मांग की गई है , साथ ही हरियाणा में 700 बसों को किराए पर लेकर चलाने के फैसले का भी विरोध किया गया है ।हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में प्रदेश के सभी रोडवेज यूनियन से जुड़े कर्मचारी भाग ले रहे हैं। सभी कर्मचारी आज सुबह चार बजे से ही सामान्य बस अड्डों पर पहुंचकर चक्का जाम में शामिल हो गए हैं |

रोडवेज की हड़ताल पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल ने कहा कि प्रदेश में 300 सरकारी और 900 प्राइवेट बसें चल रही है | पंवार ने बताया कि पिछली बैठक में 34 में से 33 मांगों पर सहमति बन गई थी | पंवार ने बताया कि ‘बसों पर ड्राइवर बस मालिक का होगा लेकिन कंडक्टर सरकारी ही होगा | वहीं पंवार ने बताया कि इन बसों का परमिट भी सरकारी होगा | बसें सरकार के पूरी तरह नियंत्रण में होगी, हड़ताल को लोकर पंवार ने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी | परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ DGP को भी तलब किया गया है |

Watch Video

https://youtu.be/g2MXbl5SyZo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *