कैनेडा में गैंगवार ने ली पंजाबी युवक की जान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैनेडा में गैंगवार और नशा तस्करों के साथ जुडी वारदातें इतनी बढ़ गई है इसी कारण विदेशी की धरती पर एक पंजाबी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैनेडा में गैंगवार और नशा तस्करों के साथ जुडी वारदातें इतनी बढ़ गई है इसी कारण विदेशी की धरती पर एक पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार कैनेडा के एबॉट्सफोर्ड में गोलीबारी हुई जिस कारण 20 साल के पंजाबी सिख युवक की मौत हो गई।

punjabi youth

बताया जा रहा है कि मृतक गगन धालीवाल जगराओ के निकट के गांव अगवाड़ा लोपो का रहने वाला था। गगन अपने बुआ के बेटे के साथ अज्ञात हमलावारों ने उनको गोली मारी और फरार हो गए. इस हमले के कारण गगन के बुआ का बेटा जख्मी हो गया जबकि गगन की मौके पर ही मौत हो गई।

firing

15 साल के जख्मी युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि इस वारदात के बाद कैनेडा की पुलिस ने गैंगवार और नशा तस्करों के खिलाफ काफी सरगर्म हो गई है। फिलहाल इस वारदात के बाद गगन के परिवार में शौक की लहर छा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *