ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बारिश हो रही है जिस कारण पंजाब का तापमान में गिरावट आ गई है। पंजाब के लोगों को जहां गर्मी से काफी राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण श्री आनंदपूर साहिब में के पूल का पानी काफी ऊपर आ गया है जिस कारण आधा दर्जन ट्रेनों की सेवाएं बंद कर दी गई है।
जिस कारण लोगो ंको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि भारी बरसात के कारण हिमाचल प्रदेश से आए पानी के कारण सरसा नदी के साथ लोटन के पुल के पास रेलवे लाइन से पानी गुजर रहा है जिसके चलते रेल सेवाएं ठप हो गई।
इस बारिश का जहां लोगों को राहत मिल रही है वहीं बारिश लोगों की परेशानी का सबब भी बनी हुई है।



