ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेखौफ बदमाश अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते है पर कुछ बदमाश ऐसे भी होते है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए भी चोरी करते है। ऐसा ही एक बदमाश दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसको लग्जरी कारों का शौक है। दिल्ली पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले पांच साल में 500 से भी ज्यादा लग्जरी गाड़ियों की चोरी की है।
मिली जानकारी अनुसार 29 साल के सफरूद्दीन अपने साथी के साथ दिल्ली जहाज के द्वारा आते थे और कारों को चोरी करके भाग जाते थे। जिस कारण पुलिस को उसको पकड़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिस कारण पुलिस ने इस बदमाश पर करीब एक लाख रूपय का इनाम रख दिया जिसके बाद पुलिस ने उसको अपनी गिरफ्त में कर लिया। साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि ये बदमाश कारों की चोरी करके इनको राजस्थान, यूपी और पंजाब में बेच देते थे।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और सरफूद्दीन के बीच में गोलीबारी भी हुई जिस कारण सरफूद्दीन का एक साथी की मौत हो गई और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


