फरीदाबाद, 9 सितंबर
फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां खेलते-खेलते एक मासूम बच्चा पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर किसी की आंखें नम हैं।वहीं, बच्चे के परिजनों ने निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती गई और अस्पताल की ओर से भारी-भरकम बिल तैयार किया गया।
परिजनों का कहना है कि वे बच्चे का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं, ताकि उसकी मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि बच्चे की मौत के बाद निजी अस्पताल प्रबंधन शव सौंपने में आनाकानी कर रहा है।
अन्य खबरें जानें-



