बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 35वां दिन, 20 कर्मचारी बर्खास्त और 19 निकाले , JCB पर चढ़कर रोका कूड़ा उठाना

बहादुरगढ़, 9 सितंबर हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 35 वां दिन है। सरकार दावा कर रही कि उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की 13…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 9 सितंबर

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 35 वां दिन है। सरकार दावा कर रही कि उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगों को पूरा कर दिया है और कर्मचारियों को 60 साल तक सेवा सुरक्षा की गारंटी भी दे दी है। बावजूद इसके हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी काम पर नही लौट रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने सख्ती भी दिखानी शुरू कर दी है। नोटिस के बाद भी काम पर नही लौटने वाले सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त करना शुरू कर रखा है।

इसी कड़ी में बहादुरगढ नगर परिषद ने भी पालिका रोल के 20 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। ठेकेदार ने भी 19 कर्मचारियों को निकाल दिया है। सरकार की इस सख्ती का असर भी हड़ताल को नही तोड़ पा  रहा है। रात के अंधेरे में शहर की सड़कों और गलियों में जमा कूड़े की सफाई के लिए निकले प्रशासनिक अमले को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा है।

कूड़े के ढेर और JCB के बीच सफाई कर्मचारी खड़े हो गए । JCB पर चढ़कर कूड़ा उठान को रोका गया। पुलिस की सख्ती के बाद कुछ जगहों से कूड़ा उठाया भी गया । लेकिन उसका असर बेहद सीमित है। क्योंकि शहर का चप्पा-चप्पा कूड़े के ढेरों से अटा पड़ा है, हर गली मोहल्ले और घर में लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं।अस्पतालों में भी वायरल के मरीजों की भी भरमार हो रही है।

 अन्य खबरें जानें-

पलवल पहुचे CM सैनी,विधायक की मां के निधन पर दी श्रद्धांजलि, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा- 1-2 दिन में हड़ताल खत्म

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *