Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बस और दूध के टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में 18 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र की है. दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस यूपी 95 टी 4720 को दूध के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई.
मौके पर पहुंची थाना बेहटा मुजावर की पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंचे.
बिहार के सीतामढी से दिल्ली जा रही एक बस बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर दूध के कंटेनर से टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ. हादसा इतना भयानक था कि ग्रामीण इसे देखकर डर गए और फिर पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई और उसके बाद उन्नाव के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.



