पानीपत, 9 अक्टूबर
पानीपत की मुखीजा कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 35 वर्षीय शीतल के रूप में बताई जा रही है, जो एक निजी स्कूल में टीचर थी। जानकारी के अनुसार, शीतल सुबह घर से स्कूटी पर सवार होकर अपने स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में मुखीजा कॉलोनी के पास वह एक अन्य निजी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शीतल 10 साल के बेटे की मां थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्कूल प्रबंधन को से इस बारे में संपर्क किया है औऱ ड्राइवर के बारे में जानकारी ली। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –
Jantar Mantar Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, धारा 163 लागू, कई ट्रेनें रद्द



