Jantar Mantar Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, धारा 163 लागू, कई ट्रेनें रद्द

दिल्ली, 9 अक्टूबर कॉकरोच जनता पार्टी यानि कि CJP दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी…

जंतर-मंतर

दिल्ली, 9 अक्टूबर

कॉकरोच जनता पार्टी यानि कि CJP दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। CEC के इस्तीफे औऱ SIR में हुई गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से पार्टी को इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का अनुरोध किया है। ये मेट्रो स्टेशन अक्टूबर की रात 9 बजे से बंद रहेंगे।

दिल्ली में धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस की संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शन की सूचना 7 अक्टूबर को दी गई थी, जबकि दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदर्शन से 10 दिन पहले आवेदन करना होता है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 163 लागू की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को किया रद्द

प्रदर्शन के देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने बताया कि 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से चलने वाली ट्रेनें औऱ मेल एक्सप्रेस जो 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली थी, उन सब ट्रेनों को रद्द कर दिया है।रेवले ने यात्रियों से अपील की है स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन को चेक कर लें।

मुख्य चुनाव आय़ुक्त के इस्तीफे की मांग

छात्र संगठनों और CJP की मांग मुख्य चुनाव आय़ुक्त के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि SIR के दौरान देशभर के लाखों वोटर्स के नाम काटे गए हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि बेशक से प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली है, इसके बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस सतर्क है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और बिना अनुमति कहीं इकट्ठा होने से बचने की अपील की है।

अन्य खबरें जानें –

Nobel Peace Prize 2026 Announced: भारतीय मूल की नवनेथम नावी पिल्लै को मिला सम्मान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *