HIMACHAL में दर्दनाक हादसा, लाहौल-स्पीति में पहाड़ी दरकने से टैक्सी मलबे में दबी, 13 लोगों की मौत

लाहौल-स्पीति, 24 जुलाई हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास शुक्रवार को अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा…

लाहौल-स्पीति

लाहौल-स्पीति, 24 जुलाई

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास शुक्रवार को अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई। कुल 13 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर एक दिन पहले लैंडस्लाइड के कारण बंद था। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर टैक्सी पर गिर पड़ा, जिससे टैक्सी मलबे में दब गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उपायुक्त लाहौल-स्पीति को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

अन्य खबरें जानें-

AMBALA कैंट में धड़ल्ले से हो रही रेड लाइट जंप, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल, चौक-चौराहों पर बढ़ा हादसों का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *