सोलन, 24 जुलाई
सोलन में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन सोलन इकाई के कोषाध्यक्षशुक्रवार को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन सोलन ने डीसी सोलन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति को जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा और इसमे ज्यूडिशियल जांच की मांग की।
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन सोलन इकाई के कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का बड़ा आंदोलन चल रहा था। हजारों छात्र संसद की ओर शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कि दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला छात्रों के साथ भी बदसलूकी की गई और उन्हें गलत तरीके से छुआ गया।
अजय कुमार ने कहा कि पेपर लीक करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। वहीं जिन उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारी थी, परीक्षा ईमानदारी से करवाने की, वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे। उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भारत के संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों इस उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने की मांग की गई है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके और छात्रों को न्याय मिले।
अन्य खबरें जानें-
HIMACHAL में दर्दनाक हादसा, लाहौल-स्पीति में पहाड़ी दरकने से टैक्सी मलबे में दबी, 13 लोगों की मौत



