Mumbai-Pune Traffic Jam: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर 34 घंटे जाम, एक कारोबारी ने जाम से निकलने के लिए मंगवाया हेलीकॉप्टर

Mumbai-Pune Expressway Traffic Jam: देश के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक गैस टैंकर के पलट जाने से लगे भीषण जाम लगा। खंडाला में एक गैस टैंकर…

Mumbai-Pune Expressway Traffic Jam:  मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर 34 घंटे जाम, एक कारोबारी ने जाम से निकलने के लिए मंगवाया हेलीकॉप्टर

Mumbai-Pune Expressway Traffic Jam:

देश के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक गैस टैंकर के पलट जाने से लगे भीषण जाम लगा। खंडाला में एक गैस टैंकर पलटने से गैस रिसाव के कारण यातायात 32 (Mumbai-Pune Expressway Traffic Jam) घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान कई किलोमीटर लंबे जाम में हजारों वाहन एक्सप्रेसवे पर फंस गए। जाम में फंसे रहने के कारण यात्रियों को भोजन,

traffic jam on the Mumbai-Pune Expressway led one businessman to order a helicopter to escape
traffic jam on the Mumbai-Pune Expressway led one businessman to order a helicopter to escape

पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई। इसी बीच एक नामी कारोबारी भी फंस हुए थे, तो उन्होंने जाम से निकलने के लिए हैलीकॉप्टर मंगवाया।

आठ घंटे बाद मंगवाया हेलिकॉप्टर-

इसी जाम में पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी फंस गए, वो पुणे जा रहे थे। वो लगभग आठ घंटे जाम में फंसे रहे। मेहता जाम के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आठ घंटे तक फंसे रहने के बाद शहर लौटने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। जब वो जाम के बीच से हेलीकॉप्टर से निकले तो वहां खड़े अन्य गाड़ी वाले उन्हें देखते रहे।

 एविएशन कंसल्टेंट और एयर फोर्स के पूर्व सैनिक का शुक्रिया-

डॉ. सुधीर मेहता ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि पिछले 18 घंटों से लाखों लोग मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर की वजह से फंसे हुए हैं। ऐसी इमरजेंसी के लिए हमें एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग पॉइंट्स पर एग्जिट प्लान करने चाहिए, जिन्हें गाड़ियों को वापस जाने देने के लिए खोला जा सके। मेहता ने एविएशन कंसल्टेंट और एयर फोर्स के पूर्व सैनिक नितिन वेल्डे का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने 8 घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से निकालने का इंतजाम किया।

33 घंटे तक लगा रहा जाम-

मंगलवार शाम को टैंकर दुर्घटना के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक रोक दिया गया था। करीब 32 घंटे से ज्यादा वक्त तक एक्सप्रेसवे पर यात्री फंसे रहे।

traffic jam on the Mumbai-Pune Expressway led one businessman to order a helicopter to escape

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी खंडाला घाट सेक्शन में टैंकर पलटने के 33 घंटे बाद गुरुवार सुबह मुंबई जाने वाले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Rahul vs Bittu: राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू की नोझोंक के बीच सुखबीर बादल ने कसा तंज. जानिए क्या बोले पंजाब शिओदे के प्रधान ?

 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *