फ्रांस, 25 अगस्त
फ्रांस के ऑड (Aude) इलाके में आए भीषण बवंडर आया।जिसके चलते 300 घर क्षतिग्रस्त हो गए।जबकि बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।जिसमें कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।प्रशासन द्वारा 120 से ज्यादा आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेने और राहत पहुंचाने का काम जारी है।
बताया जा रहा है कि हवा की रफ्तार 117 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।तेज हवाओं के चलते कईं लोगों के घरों की छते उड़ गई ,पेड़ उखड़ गए और सड़क पर मलबा फैल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है।
दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के कईं हिस्सों में तूफान को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।ट्रेन सेवाओं में देरी, सड़कें बंद होने और हवाई यातायात प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है।
अन्य खबरें जानें-
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा



