ऑनलसाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 24 अक्तूबर यानी कल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना होगी। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का कल ताला खुलेगा। 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इसमें हिसार में सबसे कम राउंड में परिणाम घोषित होगा।
इसी प्रकार नारनौंद में सबसे ज्यादा करीब 16 राउंड तक गिनती चलेगी। इसके बाद सबसे जल्दी परिणाम आदमपुर और नलवा सीट का आएगा। प्रशासन ने मतगणना को लेकर अपन तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में छह विधानसभा सीटों के मतगणनों केंद्र हिसार के महाबीर स्टेडियम और पंचायत भवन में बनाए गए हैं, जबकि हांसी का उसी शहर में मतगणना केंद्र बना है।

