सलमान खान और अक्षय के एक साथ दिवाली मनाने पर, Sajid Nadiadwala की प्रतिक्रिया!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  23 अक्टूबर को अभिनेता सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर लांच हो चुका है, जिनसे उनके फैंस काफी उत्साह में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  23 अक्टूबर को अभिनेता सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर लांच हो चुका है, जिनसे उनके फैंस काफी उत्साह में हैं। अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप पर इतनी बड़ी फिल्म का ट्रेलर देखना एक अलग बात है पर यही बड़े परदे पर देखने का मजा ही कुछ और है। वो लोग जो चुलबुल पांडे और उनकी हरकतों को पसंद करते हैं, वो अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 के ट्रेलर के साथ भी उन हरकतों का मज़ा ले सकते हैं।उन सभी के लिए जो अभी तक अनजान थे, बता दें कि, दबंग 3 के ट्रेलर को हाउसफुल 4 के प्रिंट से जोड़ा गया है और यह प्रशंसकों के लिए दोहरी खुशी की बात है।

दोनो अभिनेताओं के ट्रेलर के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने मुंबई मिरर से बात की और कहा, “हमें एहसास हुआ कि दबंग 3 का ट्रेलर तब तक तैयार हो जाएगा, जब तक हम हाउसफुल 4 को रिलीज़ नहीं कर लेते। इल विचार से यह तो पता चल गया कि, दीवाली पर सलमान और अक्षय के एक साथ आने से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। ”

2004 में ‘मुझ से शादी करोगी” में पहली बार दो सितारों को एक साथ लाने वाले साजिद नाडियाडवाला थे और दो साल बाद फिर से जान-ए-मन में भी इनकी एक साथ भूमिका में दिखे। सलमान खान अक्षय और कुमार दोनों लंबे समय से नाडियाडवाला के बहुत करीबी दोस्त हैं और फिल्म निर्माता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध सांझा करते हैं। हाउसफुल 4 इस वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो पुनर्जन्म के विषय से संबंधित है। एक डबल रोल में सभी कलाकारों का विचार क्रैकिंग लगता है, उम्मीद है कि फिल्म भी उतनी ही रोमांचक होगी।

दबंग 3 के बारे में बात की जाए तो निर्देशक इस फिल्म की अपेक्षा प्रभुदेवा से की है। निर्देशक का कहना है कि, वे सलमान खान के साथ एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म भी कर चुके हैं, इसके साथ ही उन्होंने एक दशक पहले वांटेड के साथ अपने बीमार करियर को पुर्नजिवित किया था। 20 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली दबंग 3 से उम्मीद है कि, ये इस साल के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *