टोहाना: पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, बड़ा हादसा होने से टला

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोयला लेकर सूरतगढ के लिए जा रही मालगाडी के ट्रैक बदलते समय एक हादसा हुआ.. हादसे में गार्ड के डिब्बे सहित दो…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोयला लेकर सूरतगढ के लिए जा रही मालगाडी के ट्रैक बदलते समय एक हादसा हुआ.. हादसे में गार्ड के डिब्बे सहित दो डिब्बे ट्रैक से उतर गए | जिससे रेलवे विभाग में हडकंप मच गया | गनीमत रही हादसे में कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है | गाडी की गति धीमी होने के चलते गाडी पलटने से बच गई |

बड़ा हादसा होने से टला

हादसे की जानकारी उच्च अधिकारियो की दी गई | जिसके ट्रैक को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया | इस बारे में गाडी के गार्ड अनिल कुमार ने बताया कि अचानक सामने ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रैस होने के चलते गाडी का ट्रैक बदलते समय क्लिपिंग टूटने के कारण ये हादसा हुआ |

Watch Video

https://youtu.be/L0gzJ8PJOBw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *