ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वाहन कंपनी टाटा मोटर्स और निसान इंडिया ने कहा कि वे अपने यात्री वाहनों के दाम अगले महीने से बढाएंगी | कंपनियों का कहना है कि बढ़ते लागत बढ़ोतरी के कारण ये फैसला लिया गया है |
1 अप्रैल से मंहगे हो जाएंगे दाम
देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि वह अपने यात्री वाहनों की दाम एक अप्रैल से 60 हजार रुपये तक बढाएगी |कंपनी का कहना है कि बढ़ी लागत खर्च की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है |
60,000 तक बढ़ सकते है दाम
इसी तरह निसान ने कहा कि वो भारत में अपने वाहनों के दाम अगले महीने दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी | निसान इस समय भारत में तीन मॉडल माइक्रा, सनी और टेरानो बेचती है | जिनकी कीमत 4 लाख 64 हजार से लेकर 14 लाख 46 हजार तक है |



