शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती आज, हंसते-हंसते देश पर जान की थी न्योछावर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिन है | भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लालयलपुर जिले के बंगा गांव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिन है | भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लालयलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था | उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था | देश के लिए उनके बलिदान के चलते शहीद ए आजम कहा जाता है | देश की आजादी की लड़ाई में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुमने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह  का आज जन्म दिन है |

  bhagat singh

भगत सिंह जेल में करीब 2 साल रहे। इस दौरान वे लेख लिखकर अपने क्रान्तिकारी विचार व्यक्त करते रहे। जेल में रहते हुए उनका वो किताबें भी पढ़ते रहे। अपने लेखों में उन्होंने कई तरह से पूँजीपतियों को अपना शत्रु बताया है। उन्होंने लिखा कि मजदूरों का शोषण करने वाला चाहें एक भारतीय ही क्यों न हो, वह उनका शत्रु है। उन्होंने जेल में अंग्रेज़ी में एक लेख भी लिखा जिसका शीर्षक था मैं नास्तिक क्यों हूँ?

bhagat singh

जेल में भगत सिंह व उनके साथियों ने 64 दिनों तक भूख हड़ताल की। उनके एक साथी यतीन्द्रनाथ दास ने तो भूख हड़ताल में अपने प्राण ही त्याग दिये थे। बाद में 23 मार्च 1931 को शाम में करीब 7 बजकर 33 मिनट पर भगत सिंह को उनके दो साथियों सुखदेव और राजगुरु के साथ फाँसी दे दी गई। फाँसी पर जाने से पहले वे लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे। वहीं फांसी के फंदे की ओर जाते हुए भगत सिंह अपने साथियों के साथ गा रहे थे | गाना मेरा रंग दे बसंती चोला…

bhagat singh

Watch Video 

https://youtu.be/MaEqr5EwDJk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *