ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर के मेडिकल कालेज में पढ़ाई करने वाली छात्राएं अब कालेज के अंदर छोटे कपड़े पहन कर दाखिल नहीं हो सकेंगी। बता दें कि कालेज की प्रिंसिपल ने छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। जो कि 1 अक्टूबर से लागू होगा। इस ड्रेस कोड के बाद कोई भी छात्रा कालेज में क्लास के दौरान छोटे कपड़े, Jeans या स्कर्ट नहीं पहन कर आ सकेंगी।
इस पाबंदी को लागू करने वाली प्रिंसिपल का कहना है कि छात्राएं कक्षा में छोटे कपड़े पहन कर आती है जो सभ्यता के बिल्कूल ही खिलाफ है जिस कारण उन्होने ये फैसला लिया है। उन्होने ये भी बताया कि सभी कक्षाओं के इंचार्ज को निर्देश दिए है कि वो सभी छात्राओं को इसके बारें में बता दे इसके बावजुद भी कालेज के फैसले के खिलाफ कोई जाता है तो इसकी जानकारी तुरंत दी जाए।
कालेज के फैसले के अनुसार 1 अक्टूबर को कालेज की सभी छात्राएं सूट सलवार और लड़के फार्मल ट्राउजर और शर्ट पहन कर आए और इस ड्रेस कोड के ऊपर सफेद रंग का एप्रन पहन कर कक्षाओं में जाए। साथ ही ये भी कहा गया है कि कक्षाओं के सभी अध्यापक निगरानी रखेंगे की सभी छात्रा कालेज के नियम का पालना सही से करें। इस फैसले पर सूत्रों से पता चला है कि छात्राओं ने इस फैसले का विरोध किया है उनका कहना है कि इस तरफ सरकार लड़कियों की आजादी की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कालेज उन पर पाबंदी लगा रहा है।


