ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल के रूप में जल्द ही तिरुपति हवाई अड्डे पर वीआईपी लाउंज बनाया जायेगा, जिसके लिए बुधवार को 1800 वर्ग मीटर भूमि के आवंटन को मंजूरी भी दे दी गई है।
यह भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की है और अब इसे आंध्र प्रदेश शिक्षा और कल्याण अवसंरचना विकास निगम (APEWIDC) को प्रतिवर्ष 1 रुपये के लाइसेंस शुल्क की मामूली दर से 15 वर्ष की अवधि के लिए आवंटित किया गया है, एक सरकारी विज्ञप्ति ने कहा।
बतादें कि, भूमि का उपयोग तिरुपति हवाई अड्डे पर औपचारिक लाउंज के निर्माण के लिए किया जाएगा। “तिरुपति में भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए अक्सर वीआईपी लोग आते रहते हैं। एक वीआईपी लाउंज के निर्माण से वीआईपी लोगो को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।

