ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली गुरूपुर्व आने वाले है जिनको लोग बहुत ही धुमधाम से मनाते है। इस दिन लोग अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए पटाखे तक चलाते है। जिस कारण बुजुर्ग और जानवरों को काफी परेशानी होती है।
साथ ही प्रदुषण भी फैलता है। इतना ही नहीं लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण पंजाब हरियाणा कोर्ट ने त्योहारों पर चलने वाले पटाखों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। बता दें कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए है।
इन आदेशों में कोर्ट ने पटाखों को जलाने का समय निर्धारित किया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार इस दिवाली शाम 6.30 बजे से 9.30 बजे तक पटाखे चलाने के आदेश दिए है तो वहीं श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर भी यही समय निर्धारित किया है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने पटाखे बेचने वालो को लाइसेंस देने के आदेश दिए है।



