ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तालिबान मैं तो आपने बहुत बार सुना होगा के वहां जो लोग इस देश में गलती करते हैं तो वहां की कुछ लोग इकट्ठे होकर ऐसे व्यक्तियों को कानून के हवाले नहीं करते बल के उन्हें खुद ही बीच चौराहे में खड़ा कर सजा देते हैं और यह नजारा बड़ी गिनती में इकट्ठे हो कर लोग भी देखते हैं लेकिन पंजाब में अगर ऐसी घटना घट जाए तो बहुत ही आश्चर्य की बात है | मामला है जिला संगरूर के भवानीगढ़ सब डिविजन के एक गांव बटरेआने का जहां पर एक व्यक्ति के घर चोरी हुई थी और उसने चोरों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया और पकड़ कर पहले दो चोरों की जमकर पिटाई की और पिटाई से भी इन लोगों की तसल्ली नहीं हुई इसके बाद उन्होंने दोनों चोरों को बारी-बारी उल्टा लटका दिया उल्टा लटकाकर फिर जमकर इकट्ठे हुए लोगों ने पिटाई करनी शुरू कर दी |
पिटाई के बाद चोरों का क्या हुआ इन्हें भगा दिया गया इसका कुछ पता नहीं इसके बाद मौके पर बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी गई जो इस वक्त पूरे इलाके में घूम रही है और जो भी इस वीडियो को देखता है यही कहता है कि चोरों की पिटाई करने वाले लोगों ने कानून तो हाथ में लिया ही है साथ ही जिस तरह यह लोग चोरों की पिटाई कर रहे हैं उससे इंसानियत शर्मसार है क्योंकि हमारे देश में अगर कोई गलती करता है तो उसे कानून के हवाले करने का रिवाज है जिस तरह इस वीडियो में पिटाई दिखाई गई है देख कर लग रहा है कि इन लोगों को कानून का बिल्कुल भी भय नहीं नजर आता इन लोगों की माने तो यह वीडियो में साफ दर्शा रहे हैं कि हमारे गांव में सिर्फ हमारा ही कानून है और हम ही सजा दे सकते हैं |
बरहाल घूमती घूमती जब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो मीडिया ने भवानीगढ़ के थाना प्रभारी प्रितपाल सिंह से बात की तो उन्होंने माना के यह वायरल वीडियो हमारे पास पहुंच चुकी है और हम इसकी पूरी गहराई से जांच कर रहे हैं उन्होंने कहा चाहे वीडियो में दिखाए गए लोग चोर हैं इनको सजा देने का हक कानून को है किसी भी व्यक्ति को इस तरह की पिटाई करने का कोई हक नहीं है हम इसकी जांच कर रहे हैं अगर पिटाई करने वालों का पता लग जाता है तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे |
Watch Video
https://youtu.be/Ti1tRnuFYQw
