अब-तक पीलिया ने ली 3 की जान, पीलिया से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़कर 80 तक पहुंची

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में फैला पीलिया लगातार अपने पांव को जमाता जा रहा है।यहां पीलिया की चपेट में आए मरीजों की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में फैला पीलिया लगातार अपने पांव को जमाता जा रहा है।यहां पीलिया की चपेट में आए मरीजों की संख्या बढ़कर 80 तक पहुंच गई है। इसके अलावा पीलिया की चपेट में आई सैंकड़ों सैक्टर वासियों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण सेक्टर 30 में फैला पीलिया अब भयावह रुप लेते जा रहा है।

अभी कुछ दिन पहले ही यहां पीलिया की चपेट में आई 3 महिलाओं की मौत हो चुकी है। जहां पीलिया को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो रखा हो तो वहीं लोगों का आरोप है कि, अब भी उनके यहां शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके उलट अब पीलिया का एक मरीज सेक्टर 30 में भी सामने आया है। ओपीडी मरीजों की संख्या की बात करें तो फिर ये बढ़कर 762 तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *