ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के पिपली पहुंचे केंद्रीय जल राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि, केंद्रीय बजट आर्थिक गति को बढ़ाने वाला होगा।बजट में लघु उद्योग को प्रोत्साहन के साथ-साथ निवेश को भी बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।कटारिया ने इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का भी दावा ठोका है।
वहीं कटारिया ने कुमारी शैलजा के मनोहर सरकार के क्रियाकलाप वाले बयान पर पलटवार करते हुए तंज कसा। कटारिया ने कहा कि, कुमारी शैलजा अपने घर यानी कांग्रेस की परवाह करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 70 गुट है और कांग्रेस भानुमति का कुनबा है।

