टिकटॉक बनाने वाली कंपनी स्मार्टफोन की दुनिया में भी जमाएगी अपनी धाक!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टिकटॉक बनाने वाली कंपनी अब स्मार्टफोन भी बनाने जा रही है। खबर है कि वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक के डेवलेपर बाइटडांस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टिकटॉक बनाने वाली कंपनी अब स्मार्टफोन भी बनाने जा रही है। खबर है कि वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक के डेवलेपर बाइटडांस अब स्मार्टफोन की दुनिया में जल्द ही कदम रखने वाले हैं। टिकटॉक की बेहतरीन कामयाबी से प्रेरित बाइटडांस ने इस पर विचार किया है।

आज के समय में टिकटॉक सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली एप मानी जा रही है। इसके लगभग 50 करोड़ यूजर्स हैं और प्लेस्टोर से इसे 100 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। टिकटॉक द्वारा 15 सेकेंड की बनाई गई वीडियो़ ने हर तरफ धमाल मचा रखा है।

इसका उपयोग आम लोगों द्वारा तो किया ही जाता है। वहीं, बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी टिकटॉक पर अपनी वीडियो बनाने से पीछे नहीं हटती। टिकटॉक का क्रेज जैसे हर किसी में खूब छाया हुआ है। अब इस कंपनी का फोन अगर मार्किट में आता है, तो उसमें क्या नए फिचर्स लोगों को मिलेंगे वो जानना काफी दिल्चस्प होगा।

मौजूदा वक्त में स्मार्टफोन की दुनिया में किसी नई कंपनी का उतरना और अपनी बड़ी पहचान बनाना काफी मुश्किल है। क्योंकि इस समय एप्पल, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों ने मार्किट में अपनी धाक जमाई हुई है।

हालांकि, स्मार्टफोन की मार्किट में जब भी कोई नई कंपनी कदम रखती है, तो हर तरफ जोर-शोर से इसकी चर्चा तो जरूर होती है। लोगों में फोन के फिचर्स को लेकर बड़ा उत्साह भी नजर आता है, लेकिन कुछ ही दिनों में वो क्रेज भी गायब हो जाता है।

अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या एप बनाने वाली कंपनी स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी धाक जमा पाएगी ?

अगर हम उदाहरण लें, तो देखिये बड़ी- बड़ी कंपनियां जैसे फेसबुक, गुगल ने भी सोशल मीडिया एप में अपना एक अच्छा नाम बनाया है। फेसबुक ने भी अपना एंड्रॉइड लॉन्चर एप निकाला था, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली।

वहीं, गूगल ने भी अपना पिक्सल स्मार्टफोन निकाला था, जिसमें उसे कामयाबी मिली, लेकिन सोशल नेटवर्किंग में गूगल प्लस को वो सफलता हासिल नहीं हुई, जिसकी उम्मीद कंपनी द्वारा की गई थी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *