सोशल मीडिया पर महिला का ये वीडियो मचा रहा तबाही, पलभर में आए लाखों Views

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सालों पहले आया सुरों की रानी लता मंगेशकर का ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सालों पहले आया सुरों की रानी लता मंगेशकर का ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। उनके इस गाने की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसी गाने का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन के पास मौजूद एक महिला ने यह गाना इतनी बखूबी से गाया है कि, लाखों लोग उनके फैन हो गए है।

https://www.facebook.com/krishaanDasZubu/videos/1262366750604317/

दरअसल यह वीडियो एक फेसबुक पेज पर शेयर हुआ था। इसके बाद इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

lata
लोग बुजुर्ग महिला की आवाज की काफी प्रशंसा कर रहे हैं और इस वीडियो को जमकर शेयर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 21 लाख से भी ज्यादा व्यूज और 4 हजार से भी ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। इससे साफ दिखता है कि, बुजुर्ग महिला किस कदर लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *