ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में कंपनी बाग में तीन शवो के मिलने के कारण सनसनी फैल गई है। तीन युवकों के शवों को सुबह सैन करने के लिए निकले लोगों ने देखा जिसकी सुचना उन्होने पुलिस को दी।
जहां पर इनकी लाश मिली है वहां खाने पीने का सामान भी बरामद हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही इनके मौत के कारणो का पता चल पाएंगा।
सुत्रों का कहना है कि नशे की ज्यादा मात्रा हो जाने के कारण ही युवकों की मौत हो गई है। नशा ज्यादा कर लेने के कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।



