‘काश’ इराक से लौटली जिंदगी, 4 साल बाद वापसी का ‘गम’, कहां तुम चले गए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2014 में मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के शव लेने के लिए रविवार को भारतीय सेना के विशेष विमान से इराक गए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2014 में मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के शव लेने के लिए रविवार को भारतीय सेना के विशेष विमान से इराक गए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह सोमवार को स्वदेश वापस आ गए | भारत आकर सबसे पहले वे अमृतसर गए और पंजाब तथा हिमाचल सरकार को शवों के अवशेष सौंपे |

आईएसआईएस आतंकियों के हाथों मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों में से 38 के पार्थिव अवशेष ले कर बगदाद से आया विमान सोमवार की दोपहर 2.30 बजे अमृतसर में उतरा | मारे गए भारतीयों में से एक की पहचान की जानी है | मृतकों के परिजन ने नम आंखों से उनके पार्थिव अवशेष लिए | ताबूत ले कर आया विमान जैसे ही हवाईअड्डे पर उतरा, मृतकों के परिजन दुखी मन से ताबूतों को देखते नजर आए |

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे | शवों के अवशेष लेने के बाद पंजाब सरकार ने पीड़ित परिजनों की मदद करने का ऐलान किया | पंजाब सरकार के मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये नकद, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और परिवार को 20,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी | वहीं भारत लौटते ही वीके सिंह ने हैरान करने वाला बयान दिया है |

Watch Video

https://youtu.be/Aq3TT_azlIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *