ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर से एक ऐसी खबर सामने आई जहां पर एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी अनुसार जालंधर के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोग कैनेडा घूमने गए हुए थे और रास्ते में कैलगिरी से अमेरिका जा रहे थे कि अचानक रास्ते में वो हादसे का शिकार हो गए जिस कारण मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बाकियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

