ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भगवान श्री जगन्नाथ बीमार हो गए जिस कारण चिकित्सक ने उनका चेकअप किया। बताया जा रहा है कि चिकित्सिकों ने भगवान जगन्नाथ को आला लगाकर उनका चेकअप किया और साथ ही उनको परवल का जूस देने की सलाह भी दी।
जिसके बाद उनको परवल का जूस पिलाकर वहां पर मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांट दिया गया। सूत्रों से पता चला है कि भगवान जगन्नाथ 28 जून को बीमार हो गए थे। जिस कारण मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया गया था। लोगों को भी उनके दर्शन नहीं करवाए जा रहे थे।
क्योकि भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए थे। इसके अलावा वहां के एक चिकित्सिक का कहना है कि भगवान जगनन्नाथ ने अपने एक भक्त का बुखार अपने ऊपर लेकर बीमार हो गए। सूत्रों का ये भी कहना है कि 15 दिन के बाद ही स्वस्थ होने पर ही भगवान जगन्नाथ का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण निकाला जाएगा।


