जालंधर, 3 अगस्त
सोमवार से पंजाब सड़क परिवहन निगम और पंजाब बस सेवा के कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। तीन से पांच अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। यूनियन बड़े स्तर पर धरने प्रदर्शन भी कर सकती है।राज्य के तीनों प्रमुख सरकारी परिवहन उपक्रमों – पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसें थम गई हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में बसें डिपो में खड़ी हैं और रूटों पर नहीं उतरी हैं।
यह फैसला ‘पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC अनुबंध कर्मचारी यूनियन’ द्वारा लिया गया है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया गया है। हड़ताल के चलते सुबह से ही राज्य के विभिन्न बस स्टैंडों पर भारी सन्नाटा छा गया है। दैनिक यातायात के लिए सरकारी बसों पर निर्भर रहने वाले यात्री, विशेष रूप से छात्र, कार्यालय कर्मचारी और महिला यात्री, सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
बस सेवा न मिलने के कारण लोगों को अपनी मर्जी से टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा और निजी वाहनों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनके खर्चे भी काफी बढ़ गए हैं।
अन्य खबरें जानें –



