शिमला, 23 सितंबर
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम और तीन दिवसीय प्रदर्शनी का का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने किया।इस मौके पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। आयुर्वेद को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है और लोग इसे अपना रहे हैं।
आयुर्वेद अपनाने के लिए किया प्रेरित
यादविंदर सिंह गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद आयुर्वेदिक उपचार लेते हैं और लोगों को भी आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री का कार्यालय सरकार की संपत्ति
यादविंदर गोमा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नए कार्यालय को लेकर बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यालय सरकार की संपत्ति है और यह राज्य की संपत्ति है। कोई भी मुख्यमंत्री इसे अपने साथ घर लेकर नहीं जाएगा।
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर साधा निशाना
बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा के बयान पर तंज कसते हुए गोमा ने कहा कि सुधीर शर्मा भले ही इस तरह की बातें कर रहे हों, लेकिन बीजेपी में खुद उनका अलग गुट चल रहा है और वे गुटबाजी से जूझ रहे हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय पर चाहे जितना भी पैसा खर्च हुआ हो, यह सुधीर शर्मा के घर से कम ही पैसा खर्च होगा।
अन्य खबरें जानें –
कैंसर की दवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 2,700 की दवा 27,000 में बेचने पर कहा- यह दिनदहाड़े डकैती है



