रिंकल मर्डर केस- पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझा लेने का किया दावा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने लुधियाना के रिंकल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने लुधियाना के रिंकल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने दावा किया है कि सुपारी लेकर रिंकंल का हत्या के आरोपी तीन गुंडो को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब कि इस मामले के मुख्य आरोपी जतिंद्रपाल जो कि कांग्रेसी कौंसलर के बेटे है को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Rinkle Murder Case

पुलिस का कहना है कि जतिंद्रपाल ने रिंकल को सबक सिखाने के लिए गुंडो को सुपारी दी थी। बता दें कि जतिंद्रपाल की रिंकल के साथ पहले से ही निजी दुश्मनी थी।

Rinkle Murder Case

जिस कारण उसने रिंकल की हत्या करवाई। इस मामले के खिलाफ पुलिस ने मुस्तैदी से जांच करते हुए तीन गुंडों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

https://www.youtube.com/watch?v=AuMYmaVM81U

पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों गुंडो को रिंकल को मारने के लिए सुपारी दी गई थी और ये तीनों गुंडे शेरू ग्रुप से जुड़े हुए है।

Rinkle Murder Case

साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि इनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के समय पुलिस को इनके पास से दो पिस्तौल, दो कार और गोलियां बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *