ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब लगातार बदमाशों के हौंसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे है। ऐसा ही मामला धनास से सामने आया है जहां पर दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई। मिली जानकारी अनुसार एक ग्रुप के लड़कों ने दुसरे ग्रुप के लड़को पर चाकू से हमला कर दिया जिस कारण इस हमले के बाद दो नौजवान बुरी तरह से जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद एक नौजवान की मौत जबकि दूसरा नौजवान बूरी तरह से जख्मी होने के कारण उसकी नाजूक हालत बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इस तरह की कई वारदातें सामने आई है जिसमें दो पक्षों ने बिना किसी के डर के झगड़ा किया है और इस दौरान गोलियां और चाकू सरेआम चले है। इसके बावजुद भी सरकार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


