हिमाचल प्रदेश में तीन जवान आपस में भिड़े, तीनों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में गोली चलने से तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों से पता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में गोली चलने से तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि मैक्लोडगंज में सिख रेजीमैंट के तैनात जवानों के आपस में झगड़ा हो जाने के बाद इतनी बड़ी वारादात को अंजाम दिया गया है।

firing  सूत्रों से पता चला है कि एक जवान की पहले से ही अपने दो साथी जवानों के साथ झगड़ा चल रहा था जिस कारण उनमें से एक जवान ने गोली चला कर पहले दो जवानों को फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि तीनों जवान पंजाब के रहने वाले है और किसी विवाद के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

firing

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि इन में से एक जवान गुरदासपुर का, तरनतारन का और एक बरनाला का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इस मामले के बाद मैक्लोडगंज में काफी हंगामा मच गया है। साथ ही सेना पुलिस इस मामले के पीछे के झगड़े के कारण का पता लगे है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *