ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2019 में आने वाले वाली लोकसभा चुनाव को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि बाबा रामदेव ने अपने बयान में कहा है कि वो लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार का प्रचार नहीं करेंगे।
इसके अलावा उन्होने मोदी सरकार को सुचेत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले वो तेल के दामों को कम कर ले नहीं तो आने वाला समय कुछ और ही हो सकता है। मोदी सरकार अभी बहुत से मामलों में अपनी चुप्पी साध कर बैठी हुई है।
देश में गिर रहे रूपये की कीमत पर कहा कि बातों से कुछ नहीं होगा बल्कि हर क्षेत्र में काम करके ही कुछ हो सकता है। इसके अलावा बाबा रामदेव ने अपना बयान जारी रखते हुए कहा कि अभी वो और 50 साल देश के लिए काम करेंगे। वो देश को ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहते है।


