पठानकोट में रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा के किए पुख्ता प्रबंध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर एक धमकी से भरा पत्र बरामद हुआ है। इस पत्र में लिखा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर एक धमकी से भरा पत्र बरामद हुआ है। इस पत्र में लिखा गया है कि पठानकोट स्टेशन, अमृतसर स्टेशन और फिरोजपुर रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही इस पत्र में ये भी लिखा है कि अमरनाथ यात्रियों को भी नुकसान पहुंचाने की भी बात कही गई है।

railway station

सूत्रों का कहना है कि ये पत्र गुरदासपुर रेलवे मास्टर को दिया गया था जिस पर उनका नाम लिखा हुआ था। इसके अलावा इस पत्र पर जैश-ए-मोहम्मद कमांडर का नाम लिखा हुआ है और पत्र के आखिरी में पाकिस्तान से कराची लिखा हुआ है। इस चिट्ठी को पोस्ट नहीं की गई है बल्कि इसको एक सफाई करने वाले कर्मचारी के हाथ में पकड़ाई गई जिसने गुरदासपुर रेलवे स्टेशन के मास्टर को दे दी।

letter

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि ये किसी व्यक्ति की शरारत भी हो सकती है। पर इस धमकी के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस चौकस हो कर चैकिंग भी कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=Rdp7zMoVqfs&feature=youtu.be

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *