ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण लगातार युवकों की मौत हो रही है जिस कारण विरोधी पार्टी लगातार पंजाब सरकार की कार्रवाई सवाल उठा रहे थे। जिसके बाद नशे के मामले पर सोई हुई पंजाब सरकार आखिरकार जाग गई है।
सूत्रों का कहना है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे के कारण हुई मौतें की जांच की जिम्मेवारी डीजीपी सुरेश अरोड़ा को सौंपी है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि पंजाब के सीएम ने ये भी कहा है कि इस नशे के कारण जितने भी युवाओं की मौत हुई है उनके परिवार को फिर से नयी जिंदगी जीने के लिए मदद मुहैया करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि पंजाब नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है जिस कारण कई विरोधी पार्टियां पंजाब सरकार पर शिंकजा कस रही थी जिस के बाद पंजाब सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।



