ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर, तलाशी के बाद धमकी निकली अफवाह

बेंगलूरू 2 जुलाई बेंगलूरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो को आज बंब से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा  गया। जिसके बाद सुरक्षा…

ISRO मुख्यालय
बेंगलूरू 2 जुलाई

बेंगलूरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो को आज बंब से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा  गया। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई । पुलिस और बंब स्कावड ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया । हालांकि बाद में पुलिस व टीम को कुछ भी संदिग्ध प्राप्त नही हुआ और यह धमकी महज अफवाह निकली।

पुलिस के मुताबिक, ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस की टीमें , डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक एवं बम खोजी दस्ता (बीडीडीएस) इसरो मुख्यालय पहुंचा। सुरक्षा के लिहाज से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और उसके बाद पूरे परिसर की तलाशी ली गई।

पुलिस ने बताया कि संजयनगर पुलिस थाना ईमेल भेजने वाले की पहचान और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है। मामले की जांच जारी है।ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने और मकसद का पता करने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या यह ई-मेल देश के बाहर से भेजा गया था।

बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिलने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल, दिल्ली के कई स्कूलों को भी ऐसे ही बम की धमकी वाले ईमेल भेजे गए थे, जिससे उन स्कूलों में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा जांच की गई थी। दिल्ली के इन स्कूलों में DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस ने फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में व्यक्ति कोहृ गिरफ्तार किया था।जांच में पता चला कि यह व्यक्ति गाजियाबाद का निवासी है जिसकी मानसिक स्थिति सही नही है और उसका इलाज चल रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

भारत-जापान के रिश्तों में नया अध्याय, PM ने सनाए ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *