पाकिस्‍तान की गीदड़भभकी, भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है | दरअसल सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है जिसको लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी थी | राजनाथ के परमाणु युद्ध वाले बयान पर पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कश्मीर के मसले पर भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है | खबर के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के प्रमुख अधिकारियों ने कश्मीर के मसले पर चर्चा की है |

rajnath

बता दे कि पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा हम किसी भी प्रकार के हमले को लेकर तैयार है | जम्मू कश्मीर में भारत जिस प्रकार आगे बढ़ रहा है हम भी चुप नहीं बैठ सकते | जम्मू कश्मीर में जो सब हो रहा है हम नजरअंदाज नहीं कर सकते | “कश्मीर एक न्यूक्लियर प्वॉइंट है |

rajnath

आसिफ गफूर ने राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कहा जिस प्रकार से भारत परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है उस चेतावनी पर हमें गौर करने की जरुरत है | इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने राजनाथ के परमाणु युद्ध वाले बयान की निंदा की है | मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भारत को नष्ट कर दिया है | भारत की नीति ‘डोभाल सिद्धांत’ के इर्द-गिर्द घूम रही है |

pakistan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *