अब ना आतंकवाद को मिलेगा बढ़ावा और न जवान होंगे शहीद- धर्मबीर सिंह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:भिवानी- महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने जम्मू-कश्मीर से धारा- 370 हटाने पर कहा कि अब देश में ना तो आतंकवाद को बढ़ावा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:भिवानी- महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने जम्मू-कश्मीर से धारा- 370 हटाने पर कहा कि अब देश में ना तो आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा और ना ही सेना के जवान शहीद होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर आर्थिक रूप से जहां मजबूत होगा, तो वहीं उसका विकास भी होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर पर ये निर्णय लिया है, जिसे विपक्ष भी समर्थन दे रहे हैं। सांसद धर्मबीर ने लोहारू हल्के के गांव सिवानी, नलोई, सोलावाली, सैनीवास, झुम्पा, बिधवान, कालोद, समेत कई गांव का धन्यवादी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी बंटवारे को लेकर लाए गए बिल को लेकर भी दावा किया कि इस बिल के पास होने के बाद देश में पानी बंटवारे को लेकर चल रहे सभी झगड़े खत्म हो जाएंगें। क्योंकि इसको लेकर केन्द्र और प्रदेश स्तर पर कमीशन बनाएं जाएंगे।

उन्होने कहा कि इस बिल को सभी पार्टियों ने सर्वसम्मति से पास किया है। अब कहीं बाढ़ और कहीं सूखे जैसे हालातों का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केवल हम ही नहीं, बल्कि हमारे से पहले जनता अब तैयार बैठी है कि कब चुनाव हों और कब हम बटन दबाकर बीजेपी की सरकार प्रदेश में दोबारा बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *