पंचकूला,10 अगस्त
पंचकूला के प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी में सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु बरसात के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। आज सावन का दूसरा सोमवार पड़ा है, तो भक्तों में भी भोलेनाथ को लेकर अपार श्रद्धा देखने को मिली।
बताया जाता है कि सकेतड़ी गांव में स्थित भगवान शिव के मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है। इस मंदिर से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने इस प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की थी और तब से इस मंदिर में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।
शिवरात्रि और सावन महीने में यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।सकेतड़ी शिव मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस बार सावन के पहले सोमवार के दिन भारी बारिश हो रही है । लेकिन, फिर भी श्रद्धालु महादेव की पूजा के लिए पहुंच रहे हैं।
अन्य खबरें जानें-


