ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिल्म मेकर करण जौहर के घर पार्टी में पहुंचे फिल्मी सितारों को लेकर सियासी बवाल मचना शुरू हो गया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि, इस पार्टी में फिल्म स्टार्स ने ड्रग्स का सेवन किया था। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर राजनीतिक सियासत शुरू हो गई है।

दरअसल, शनिवार शाम करण जौहर ने अपने घर में एक पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद उन्होंने इस पार्टी की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण,मलाइका अरोड़ा,अर्जुन कपूर,शाहिद कपूर,वरुण धवन,विक्की कौशल, रणबीर कपूर और मीरा राजपूत दिखाई दिए।
https://www.instagram.com/p/B0bn6fpnRk-/
वहीं करण जौहर की हाउस पार्टी का वीडियो अकाली दल के विधायक मजिंदर सिरसा ने साझा किया है। उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा है कि, ये फिक्शन वर्सेज रियलिटी देखो कैसे बॉलीवुट के सितारे गर्व के साथ अपने ड्रग्स में होने के स्टेट का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं बॉलीवुड स्टार्स के जरिए ड्रग एब्यूज के खिलाफ आवाज उठाता हूं। यदि आप लोग डिस्कस्ड फील कर रहे हैं तो अपने स्टार्स को टैग करते हुए रिट्वीट किया है।
#UDTABollywood – Fiction Vs Reality
Watch how the high and mighty of Bollywood proudly flaunt their drugged state!!
I raise my voice against #DrugAbuse by these stars. RT if you too feel disgusted @shahidkapoor @deepikapadukone @arjunk26 @Varun_dvn @karanjohar @vickykaushal09 pic.twitter.com/aBiRxwgQx9
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) July 30, 2019
वहीं कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने बॉलीवुड स्टार्स का बचाव करते हुए रीट्वीट करते हुए मजिंदर को जवाब दिया है कि, मेरी पत्नी उस पार्टी का हिस्सा थी और वो वीडियो में भी है।
My wife was also present that evening (and is in the video). Nobody was in a “drugged state” so stop spreading lies & defaming people you don’t know!
I hope you will show the courage to tender an unconditional apology https://t.co/Qv6FY3wNRk
— Milind Deora | मिलिंद देवरा ☮️ (@milinddeora) July 30, 2019
कोई भी स्टार ड्रग स्टेट नहीं था। कृपा करके ऐसी झूठी अफवाहें फैलाना बंद कर दें। मैं ये उम्मीद करता हूं कि आप माफी मांगने की जरा हिम्मत जुटा लें।
