PM मोदी का ये टवीट बना इस साल का ‘गोल्डन ट्वीट’, जानें क्यों ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी का नाम ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले लोगों में तो शुमार है ही। सोशल मीडिया पर उनके हाथों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी का नाम ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले लोगों में तो शुमार है ही। सोशल मीडिया पर उनके हाथों एक और उपलब्धि लगी है। जी हां, उनका एक ट्वीट गोल्डन ट्वीट बन गया है। दरअसल, माइक्रो ब्लाॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्वीटर ऑफ द ईयर डेटा जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को भी जगह मिली है।

जारी रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के ट्वीट को भारत का गोल्डन ट्वीट 2019 बताया गया है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने ये ट्वीट  किया था। इसे 420,000 लाइक और 117,100 बार रीट्वीट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *